- Hindi News
- विवाद होने पर जेईएन ने लाठी उठाई, नाराज कर्मचारियों ने पीछा किया, तो एसडीएम ऑफिस में छिपना पड़ा
विवाद होने पर जेईएन ने लाठी उठाई, नाराज कर्मचारियों ने पीछा किया, तो एसडीएम ऑफिस में छिपना पड़ा
1
1. हाथ में लकड़ी लिए नगरपालिका के जेईएन। 2. लोग पीछे दौड़े तो वह एसडीएम कार्यालय में जाकर बैठ गए। 3. घटना के बाद कर्मचारियों ने नगरपालिका के सामने धरना दिया।
भास्कर न्यूज | श्रीमाधोपुर
नगरपालिकापरिसर में मंगलवार को हाजिरी रजिस्टर में मार्क लगाने की बात पर बड़ा ड्रामा हुआ। जेईएन ने रजिस्टर पर मार्क लगा दिया। कर्मचारियों पालिकाध्यक्ष ने जब पूछा तो कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद जेईएन ने लाठी उठा ली।
इस पर कर्मचारी भड़क गए तो जेईएन को मौके से भागना पड़ा। जेईएन विकास कुमार भागकर एसडीएम कार्यालय में जाकर बैठ गए। इसके बाद जेईएन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने पालिका भवन पर ताला लगा दिया और धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने जेईएन को हटाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम डॉ. नरेंद्र थोरी ने समझाइश कर धरना हटाने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारी जेईएन को हटाने की मांग पर अड़े रहे। पालिकाध्यक्ष तनसुख कुमावत पालिका कर्मचारियों ने स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर जेईएन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ने जेईएन को 3 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है।
पालिकाध्यक्ष कुमावत ने बताया कि मंगलवार सुबह जेईएन ने अनधिकृत रूप से हाजरी रजिस्टर में कर्मचारियों के मार्क लगा दिया। समझाने एवं कारण पूछने पर लाठी लेकर गए और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पालिका परिसर से भाग गए। इससे पहले भी जेईएन के आचरण को लेकर डीडीआर जयपुर को श्रीमाधोपुर आने पर अवगत कराया गया था।
जेईएन के विरोध में कर्मचारियों पार्षदों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके कारण जेईएन ने महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की और हाजिरी कॉलम में मार्क लगा दिया। इधर, दो महिला कर्मचारियों ने पुलिस को भी जेईएन के खिलाफ शिकायत दी है।
आरोपबेबुनियाद : विकास
उधर,जेईएन विकास कुमार ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि पट्टों की पत्रावलियों पर नियम विरुद्ध रिपोर्ट करने का मुझ पर दबाव डाला जा रहा था। मैंने मना कर दिया तो अब यह साजिश रची जा रही है।
धरना देकर किया कार्य का बहिष्कार
घटनाके बाद कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य का बहिष्कार कर दिया। उनके साथ सफाईकर्मी भी जेईएन के विरोध में उतर गए और पालिका भवन को त