श्रीमाधोपुर में युवती लापता
श्रीमाधोपुर. थानेमें युवती गुम होने का मामला उसके पिता ने दर्ज कराया है। कस्बे के वार्ड पांच निवासी बनवारीलाल कुमावत ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी पुत्री 22 वर्षीय दीपिका कस्बे के निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। शनिवार सुबह वह कॉलेज जाने का नाम लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।