पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 52 यूनिट रक्तदान किया

शिविर में 52 यूनिट रक्तदान किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. होल्याकाबासगांव में तरुण युवा कल्याण संस्था के तत्वावधान में राजकीय बाउप्रा विद्यालय में रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया।

शिविर में सुबह नौ बजे से ही युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान जयपुर के संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल की टीम ने 52 यूनिट रक्त संग्रह किया। शिविर में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विधायक झाबरसिंह खर्रा ने कहा कि रक्तदान करने से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कोटड़ी-सिमारला सरपंच राजा देवी ने कहा कि रक्तदान करने में पीछे नहीं रहना चाहिए। इसके लिए अन्य लोगों को प्रेरित करना चाहिए। प्रधान भींवाराम सैनी ने इस तरह के आयोजन सभी को करने को कहा, ताकि लोगों को रक्तदान का महत्व पता चल सके। शिविर में संस्था अध्यक्ष कैलाश वर्मा, पंस सदस्य कैलाश यादव, पूर्व मंडी अध्यक्ष महेश मीणा, सुरेश कुड़ी, धर्मवीर सामोता, गुलाब मामलोदा, सुरेश वर्मा हरसाराम देवंदा आदि मौजूद थे।

श्रीमाधोपुर. शिविर में रक्तदान करते युवा तथा मौजूद अतिथि।