पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में कई लाभान्वित

शिविर में कई लाभान्वित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. लॉयंसक्लब के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन रविवार को हुआ। क्लब के अध्यक्ष डॉ. एलपी गुप्ता के अनुसार जिला अंधता निवारण समिति सीकर के सहयोग सांवरमल मीणा के आर्थिक सहयोग से जीडीएमएल पटवारी महिला कॉलेज में लगे शिविर में 266 मरीजों का पंजीयन किया गया। शाम को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चयनित 55 मरीजों का डॉ. अविनाश पुरोहित द्वारा आंखो का ऑपरेशन कर लैंस का प्रत्यारोपण किया गया। शिविर में डॉ. वीके यादव, राजू बागवान, सागरमल हलवाई, बजरंग कुमावत, बजरंग प्रजापत, धन्नालाल जाट सहित अनेक क्लब सदस्यों ने सहयोग दिया।