पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महायज्ञ की तैयारी को लेकर यज्ञ समिति गठित

महायज्ञ की तैयारी को लेकर यज्ञ समिति गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. गायत्रीशक्तिपीठ में सीतासहाय सैनी की अध्यक्षता में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियों को लेकर प्रथम गोष्ठी का आयोजन रविवार को हुआ।

यज्ञ समिति के अध्यक्ष सीतासहाय सैनी के अनुसार गोष्ठी के दौरान यज्ञ समिति का गठन किया गया। इसमें महेंद्र मोहन पारीक को संयोजक, छाजूराम खेड़ीवाल को सहसंयोजक, रामनाथ सैनी को कोषाध्यक्ष तथा 25 जनों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ अगले वर्ष 24 से 27 सितंबर को होगा। गोष्ठी के दौरान कन्हैयालाल चूलेट, कालूराम कटारिया, राजू हरभजनका, सुगनचंद वर्मा, महावीर कुमावत, सुशीला तिवाड़ी तीजा देवी सहित अनेक लोग मौजूद थे।