पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठगी का आरोपी सैनिक रिमांड पर

ठगी का आरोपी सैनिक रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुर. सेनामें भर्ती कराने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को न्यायाधीश के सामने पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर दिया है। पुलिस के अनुसार गुड़गांव के पटोदी थाने के गांव बांसपदमका निवासी प्रीतम पुत्र रणवीरसिंह यादव को शनिवार को पुलिस ने लाखों की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि जयरामपुरा निवासी सीताराम जाट ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था कि प्रीतम ने सेना में भर्ती कराने के नाम पर उससे 10 लाख रुपए ले लिए तथा तो नौकरी लगाई और ही रुपए लौटाए। आरोपी भी सैनिक है।