- Hindi News
- पिता पुत्र दशरथ राम की भूिमका में तो रावण चलाते हैं जनरल स्टोर
पिता-पुत्र दशरथ-राम की भूिमका में तो रावण चलाते हैं जनरल स्टोर
रामलीला।यह शब्द सुनते ही पहली चीज जो दिमाग में आती है, वह है राजसी पोशाक और भारी भरकम रोमांचित कर देने वाले संवाद। इन किरदारों को निभाने वाले पात्रों की छवि भी हमारे मन में वैसे ही बन जाती है। लेकिन हकीकत में ऐसा है नहीं। इन किरदारों को निभाने वाले कई कलाकारों की कहानी तो काफी दिलचस्प है।
मसलन, श्रीमाधोपुर में दशरथ और राम का किरदार निभाने वाले कलाकार वास्तविक जीवन में भी पिता-पुत्र हैं। इसी तरह नारद का किरदार श्रीमाधोपुर नगरपालिकाध्यक्ष निभाते हैं। लक्ष्मणगढ़ में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार एमबीए हैं और एक निजी संस्था में कार्यरत हैं। सीकर में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार वास्तविक जीवन में जनरल स्टोर चलाते हैं। दैनिक भास्कर ने संजोई हैं रामलीला से जुड़ी कुछ ऐसी ही दिलचस्प कहानियां।
ये राम दिन में करते हैं आंखों की जांच
सीकरकी रामलीला में 30 साल से राम का किरदार निभा रहे 47 वर्षीय मुरारी शुक्ला चश्मे और नकली दांतों के कारोबार से जुड़े हैं। शुक्ला कन्यादान सहित कई राजस्थानी फिल्मों में अभिनय भी कर चुके हैं। शुक्ला बताते हैं कि यह किरदार निभाते-निभाते उनके जीवन में भी धर्म के प्रति आस्था काफी बढ़ी है।
पिता-पुत्र 22 सालों से साथ कर रहे हैं अभिनय
श्रीमाधोपुरमें रामलीला का निर्देशन कर रहे 38 वर्षीय मुकेश पारीक पेशे से शिक्षक हैं। पारीक जहां राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं उनके पिता सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक 70 वर्षीय बिहारीलाल पारीक राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। बिहारीलाल तो दशरथ हनुमान का किरदार पिछले 34 सालों से निभा रहे हैं। पिता-पुत्र 22 सालों से साथ अभिनय कर रहे हैं।
नारदका किरदार निभाते हैं पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष36वर्षीय तनसुख कुमावत नारद का किरदार 8 वर्षो से निभाते रहे है। उन्होंने रामलीला में अभिनय की शुरुआत 22 साल पहले सीता के किरदार से की थी। पारीक बताते हैं कि अब तो स्क्रिप्ट भी देखने की जरूरत नहीं पड़ती। खुद-ब-खुद संवाद जुबान पर जाते हैं। हालांकि दिनचर्या काफी व्यस्त हो जाती है लेकिन जुनून ऐसा है कि वे समय निकाल ही लेते हैं।
एमबीए पास हैं इस रामलीला के राम
लक्ष्मणगढ़की रामलीला में राम का अभिनय करने वाले मुकेश पारीक एमबीए पास हैं। वे वर्तमान में एक निजी शिक्षण संस्थान में कार्यरत हैं। कई सालों से अभिनय कर रहे मुकेश बताते हैं