पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"सरकार\' ने तो पहल कर दी, सीकर को साफ रखना अब हमारी जिम्मेदारी

\"सरकार\' ने तो पहल कर दी, सीकर को साफ रखना अब हमारी जिम्मेदारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत गुरुवार जाटिया बाजार में सफाई के साथ हुई। शहर की सड़कों की सफाई के लिए पांच टीमें और 172 कर्मचारी जुटे। जनप्रतिनिधि अफसरों ने शपथ भी ली।
अभियान के बाद शहर की सड़कें साफ तो नजर आई। लेकिन, अब चुनौती और जिम्मेदारी शहरवासियों व्यापारियों के कंधे पर है कि वे इसे कैसे बरकरार रखते हैं। कलेक्टर ने कहा यह शहर हमारा और आपका है। स्वच्छता के लिए आम आदमी जिम्मेदारी निभाए। अभियान में जाटिया बाजार, स्टेशन रोड, सिल्वर जुबली रोड, नवलगढ़ रोड, पिपराली रोड, जयपुर रोड पर साफ-सफाई की गई।

जाटिया बाजार में दो घंटे बाद फिर वहीं हाल

1. सफाई कर्मचारियों की अटकी भर्ती

डेढ़साल पहले सफाई कर्मचारियों के 141 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। करीब 2700 आवेदन जमा हुए लेकिन कोर्ट स्टे की वजह से भर्ती अटक गई। 2010 में भी भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई।

2.नहीं बन पाया कचरा निस्तारण प्लांट

शहरसे इकट्ठे होने वाले कचरे से बिजली बनाने का प्लांट स्वीकृति के बाद भी नहीं बन पाया। यह राजनीति की भेंट चढ़ गया।

3.आबादी के हिसाब से चाहिए 1200, परिषद के पास 172 सफाईकर्मी

एकहजार की आबादी पर चार के हिसाब से तीन लाख की आबादी के हिसाब से 1200 सफाई कर्मी होने चाहिए। लेकिन महज 172 हैं।

4.योजनाएं फेल हो गई, क्योंकि मॉनिटरिंग नहीं हुई

घर-घरकचरा उठाने सहित योजना बाहरी वार्डों में ठीक तरीके से नहीं पहुंच पाई। इसके पीछे बड़ा कारण मॉनिटरिंग का अभाव रहा।

आज रवाना होगा स्वच्छता रथ

दांतारामगढ़. पंचायतसमिति स्तर पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे विकास अधिकारी द्वारा स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह रथ ग्राम पंचायतों में जाकर स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे।

हिदायत : कचरा हुआ तो बंद कर देना दुकान

कलेक्टर ने व्यापारियों को भी सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर आपकी दुकान के आगे कचरा नजर आया तो उस दिन के लिए दुकान बंद कर देना। प्रशासन निरीक्षण करेगा। दुकान बंद करवाएंगे और जुर्माना भी लगेगा।

इन्होंने किया श्रमदान :
सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रतनलाल जलधारी, सभापति राजेश्वरी सैनी, कलेक्टर एसएस सोहता, एडीएम भरतलाल मीना, एसीईओ इन्द्रजीत सिंह, एसडीएम पुष्कर राज शर्मा, आयुक्त राजेंद्र जोशी, शिवभगवान गठाला ने श्रमदान किया।