पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लूरोधी आयुष काढ़ा पिलाया

स्वाइन फ्लूरोधी आयुष काढ़ा पिलाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. आयुर्वेद विभाग के स्वाइन फ्लू के कंट्रोल प्रभारी डॉ. प्रदीप पांडे ने बताया कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए गुरुवार को जिले में 21650 लोगों को आयुर्वेद काढा पिलाया गया। जिसमें 113 स्कूलों के 4242 विद्यार्थी भी शामिल हैं। इधर, एसके अस्पताल में स्थित आयुर्वेद अस्पताल के डॉ. कैलाश शर्मा पाटोदा के अनुसार ओपीडी के दौरान 150 से अधिक लोगों को काढा पिलाया गया है।

घर-घरमें सर्वे की मांग: बसपाके जिला महासचिव ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे किए जाने की मांग की है। जिले में रिक्त डॉक्टरों के पदों को भरने की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

मानवाधिकार फोरम की प्रदेश एवं जिला स्तरीय टीम ने गुरुवार को एसके अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड के राेगियों के लिए स्टोर इंचार्ज को निशुल्क मास्क दिए। पीएमओ एसके शर्मा डॉ. हरि सिंह ने मानवाधिकार फोरम द्वारा प्रशासनिक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग के लिए किए गए प्रयास की प्रशंसा की। इस अवसर पर फोरम के प्रदेश स. सचिव एड. हनुमान सिंह पालवास, उपाध्यक्ष लोकेश राठौड़, उम्मेद सिंह, एड. हरीश शर्मा, मदनलाल जांगिड़, प्रदीप बाजिया, महेश चंदेलिया आदि मौजूद थे।

खंडेला|आयुर्वेदविभाग द्वारा चलाया जा रहा स्वाइन फ्लूरोधी अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। बस स्टैंड घाटेश्वर, राउप्रावि आठ, राप्रावि नं. दो में आयुर्वेद अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, आयुर्वेद नर्सेज के जिलाध्यक्ष छीतरमल सैनी की टीम द्वारा छात्रों ग्रामीणों को स्वाइन फ्लूरोधी काढ़ा पिलाया गया।

श्रीमाधोपुर|स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय मऊ के आयुष डॉक्टरों ने गुरुवार को राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आयुष काढ़ा पिलाया। आयुष डॉक्टर मुरारी लाल शर्मा ने बताया कि 7 फरवरी से ही राजकीय आयुर्वेद औषद्यालय सीएचसी मऊ आने वाले रोगियों को तथा गांव के लोगों

उपचार बचाव की जानकारी देकर आयुष काढ़ा पिलाया जा रहा है। शर्मा के अनुसार अब तक 424 लोगो को दवा पिलाई जा चुकी है।

रामगढ़शेखावाटी| राधेश्यामआयुर्वेद सेवाश्रम में दो दिवसीय अभियान के दूसरे दिन नौ स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। वैद्य रामनिरंजन शर्मा ने बताया कि दूसरे दिन नगरपालिका ईओ मनीषकुमार कैशियर योगेशकुमार शर्मा ने बच्चों को काढ़ा पिलाया। तथा बीमारियों के रोकथाम के लिए उपाय की जानकारी दी।

सीकर| बीआर स्कूल में स्वाइन फ्लू से बचने के उपायों की जानकारी देने के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका संगीता जांगिड़ ने मास्क वितरित किए। संस्था निदेशक इंजी. श्रवण चौधरी ने बीमारी से बचने के उपायों तथा लक्षणों के बारे में बताया।

एसके अस्पताल में स्वाइन फ्लू बचाव मास्क देते हुए।

खंडेला. स्कूल में काढ़ा पिलाते हुए आयुर्वेद चििकत्सक

रामगढ़-शेखावाटी. फ्लू से बचाव हेतु काढ़ा पिलाते हुए ईओ।