- Hindi News
- जानलेवा हमले मारपीट के दो आरोपियों को जेल
जानलेवा हमले मारपीट के दो आरोपियों को जेल
पुलिसने जानलेवा हमले के आरोपी उसके साथी को गिरफ्तार कर श्रीमाधोपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि 2012 में जानलेवा हमले के आरोप में फरार चल रहे केदार गुर्जर उसके साथी मुकेश खैरवा को गुरुवार सुबह चार बजे उनके घरों से गिरफ्तार किया गया। जानलेवा हमले का मामला दुकानदार शंकरलाल सैनी ने सुमेंद्र उर्फ तूफान, प्रकाश गुर्जर, महावीर प्रसाद यादव, सतीश कुमार सैनी, सुरेंद्र, जगवीर जाट, सुभाष खैरवा, अशोक कुमार, मुकेश कुमार शीशराम कश्मीर के खिलाफ दर्ज कराया था। मामले में अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। केदार गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर तड़के चार बजे उसे घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ ग्यारसीलाल पुत्र रामदेव कुमावत रामपुरा ने भी मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। उसमें उसके खिलाफ वारंट जारी था। इसके अलावा रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला झाबरमल ने दर्ज कराया था। उसमें भी केदार की गिरफ्तारी होनी थी। सुभाष योगी ने मुकेश बलाई, मुकेश खैरवा केदार गुर्जर के खिलाफ मारपीट कर रुपए छीनने का मामला दर्ज कराया था। इसमें मुकेश बलाई को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है केदार मुकेश खैरवा को पर वांरट जारी था। दोनों को गुरुवार को एसीजेएम श्रीमाधोपुर में पेश किया गया। दोनों को जेल भेज दिया गया।
मुकेश खैरवा।
केदार गुर्जर।