पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो वर्ष पहले लापता बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज

दो वर्ष पहले लापता बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजीतगढ़. एकजने ने अपने दोहिते के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि पुष्पनगर (श्रीमाधोपुर) निवासी प्रभुदयाल कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि छह जून 2010 को उसका दोहिता मऊ निवासी चार वर्षीय विकास अपने मामा के साथ बारात में अजीतगढ़ आया था। बारात से वह गुम हो गया था। उस समय थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब संदेह है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

अतिक्रमणहटाने की मांग

अजीतगढ़.इंद्राकॉलोनी के लोगों ने सरपंच मालती कुमावत तथा ग्राम सचिव नेकीराम को ज्ञापन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा है कि आंगनबाड़ी केंद्र के सामने कुछ लोगों ने आम रास्तों में कच्चा पक्का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।