जमीन हड़पने का मामला दर्ज
श्रीमाधोपुर. कस्बेके वार्ड तीन निवासी शंकरलाल सैनी ने फर्जी इकरारनामे के आधार पर जमीन हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि शंकरलाल ने वार्ड तीन निवासी गोमाराम सहित पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि गोमाराम ने उनके उनके भाइयों मांगीलाल, मोतीराम शंभुदयाल की खातेदारी कब्जे काश्त की भूमि को फर्जी इकरारनामे से वार्ड 10 निवासी सांवरमल मीणा को बेचान कर दिया। सांवरमल ने इस भूमि पर 19 नवंबर को निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। मना करने पर उन पर झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया, जबकि इकरारनामे के समय बाद में विक्रेता गोमाराम का इस भूमि से संबंध नहीं रहा।