रुपए लौटाकर ईमानदारी दिखाई
रुपए लौटाकर ईमानदारी दिखाई
थोई.दुकानदारने राहगीर का पर्स लौटाकर ईमानदारी दिखाई। गुरुवार को बाइक से जीजा-साला रामस्वरूप सेन लेखराज सेन श्रीमाधोपुर से नीमेड़ा जा रहे थे कि रेलवे स्टेशन के पास निमेड़ा निवासी लेखराज का पर्स गिर गयाद्ध उसमें साढ़े आठ हजार रुपए, एटीएम कार्ड, परिचय पत्र अन्य जरूरी कागजात थे। ओम होटल के मालिक ओमप्रकाश सैनी ने पर्स उठा लिया और बैंक में जाकर एटीएम धारक का नाम पता मोबाइल नंबर लिए और उसे फोन कर पर्स लौटा दिया।