पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी बचाओ पर रैली एवं प्रतिभा सम्मान आज

बेटी बचाओ पर रैली एवं प्रतिभा सम्मान आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंडरू | सामाजिकसद‌्भावना विकास मंच रजत ज्योतिष संस्थान जयपुर के तत्वावधान में दहेज मिटाओ, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर महा रैली एवं सेमीनार प्रतिभा सम्मान मंगलवार को मूंडरू के राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय के खेल मैदान में होगा। आयोजक सामाजिक सद्भावना विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं प्रेरक यज्ञाचार्य कृष्णकांत शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि बाल आयोग राजस्थान के अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी होंगे। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी कालीदास स्वामी करेंगे।

मुख्यमंत्रीजल स्वावलंबन अभियान में जनसहयोग को लेकर बैठक आज : श्रीमाधोपुर |मुख्यमंत्री जलस्वावलंबन अभियान में जन सहयोग प्रदान करने के लिए पंचायत समिति के सभागार में दोपहर 11 बजे बैठक आयोजित होगी विकास अधिकारी सीआर मीणा ने बताया कि बैठक में जिला स्तरीय जनप्रतिनिधी, ब्लाक स्तरीय अधिकारी, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, ग्राम सचिव ,लिपिक एवं ठेकेदार मौजूद रहेंगे

खबरें और भी हैं...