थड़ी का ताला तोड़कर सामान नकदी चोरी
श्रीमाधोपुर | क्षेत्रमें चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही। बीती रात रविवार को भी अज्ञात चोर कस्बे के वार्ड 19 में चौधरी धर्मशाला के पास स्थित एक थड़ी के ताले तोड़ते हुए गल्ले में रखे करीब तीन से चार हजार रुपयों के सिक्के अन्य सामान चोरी करके ले गए। दुकान मालिक संतोष राजोरिया ने बताया कि रोज की तरह रात को थड़ी के ताले लगाकर के घर चला गया था। सोमवार सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले और दुकान में से पांच पैकेट सिगरेट, तीन डिब्बे चॉकलेट, तीन डिब्बे बिस्कुट तथा गल्ले में रखी करीब तीन-चार हजार रुपयों की नकदी गायब मिली।