श्रीमाधोपुर में थड़ी का ताला तोड़कर सामान-नकदी चोरी
श्रीमाधोपुर | क्षेत्रमें चोरियां रूकने का नाम नहीं ले रही। बीती रात रविवार को भी अज्ञात चोर कस्बे के वार्ड 19 में चौधरी धर्मशाला के पास स्थित एक थड़ी के ताले तोड़ते हुए गल्ले में रखे करीब तीन से चार हजार रुपयों के सिक्के अन्य सामान चोरी करके ले गए। दुकान मालिक संतोष राजोरिया ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो दुकान के ताले टूटे हुए मिले और दुकान में से पांच पैकेट सिगरेट, तीन डिब्बे चॉकलेट, गल्ले में रखे रुपए गायब मिले।
चोरीप्रयास के दो आरोपियों को भेजा जेल : भारणीनिवासी राजेन्द्र उर्फ राजू पुत्र रघुनाथ सिंह तथा कस्बे के वार्ड नं.16 निवासी कमल उर्फ कालू सोनी को गत दिवस चोरी के प्रयास के मामले में न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।