बच्चे हर देश का भविष्य और उसकी तस्वीर : मनन चतुर्वेदी
श्रीमाधोपुर | राज्यबाल आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने कहा है कि बच्चे हर देश का भविष्य और उसकी तस्वीर होते हैं। बच्चे ही किसी देश के आने वाले भविष्य को तैयार करते हैं, लेकिन भारत जैसे देश में सबसे ज्यादा बाल मजदूरी, बाल शोषण, संकट एवं अभावों के बीच बच्चों का बचपन बीत रहा है। आयोग की अध्यक्ष मनन कस्बे के श्री शास्त्री बाल विद्या मंदिर में आयोजित बाल संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम में एलायंस क्लब नवलगढ़ के अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर जांगिड़ ने सुशिक्षा संस्कारमय शिक्षा को आज के बच्चों की प्राथमिक आवश्यकता बताया। संस्था प्रधान मालीराम वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे तथा बिना भेदभाव के सभी तबके के बच्चों को शिक्षा की समुचित व्यवस्था के वातावरण की मांग की।
कार्यक्रम को स्थानीय बार एसोसिएशन संयुक्त सचिव एडवोकेट रामकिशन सैनी, दिलीप शर्मा, महिमा कुड़ी, रक्षिता शर्मा ने भी संबोधित किया।
श्रीमाधोपुर. बाल संवाद कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।