बेटी बचाओ साइकिल रैली निकाली
स्काउटगाइड स्थानीय संघ श्रीमाधोपुर की ओर से शुरू की गई बेटी बचाओ साइकिल रैली के सीकर पहुंचने पर स्वागत किया गया। रैली को जिला मुख्यालय से सीओ स्काउट बसंत कुमार लाटा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से गाइड ने बेटी बचाओ का संदेश दिया। रैली में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय विद्यालय मूंडरू के स्काउट विक्रम यादव सोहन लाल रैगर, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मूंडरू के संदीप गौरा, राउमा विद्यालय श्रीमाधोपुर के राजेंद्र कुमार गौरा राउमा विद्यालय के राहुल कुमार वर्मा शामिल हुए।