पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित

संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चूरू| अखिलभारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में अक्टूबर माह में प्रदेशभर में हुई अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का जिला स्तरीय परिणाम बुधवार को घोषित किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि अक्टूबर माह में हुई परीक्षा में जिले की करीब 250 स्कूलों के 15 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिला स्तर पर प्रत्येक कक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले विद्यार्थियों को गायत्री शक्तिपीठ की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर घोषित परिणाम के तहत कक्षा 12 में राउमावि सांखू फोर्ट की कुमारी पूनम प्रथम, मकड़ीनाथ उमावि के दीनदयाल द्वितीय राजकीय बागला उमावि चूरू के उम्मेद सैनी तृतीय रहे। इसी प्रकार कक्षा 11 स्तर पर राजश्रीबाल भारती रतनगढ़ की कुमारी मोनिका प्रथम, लॉर्डस इंटरनेशनल स्कूल चूरू की संघवी सरार्फ द्वितीय राउमावि मेलूसर की रेखा सैनी तृतीय, कक्षा 10 में राउमावि बालिका सिद्धमुख की रितिका चारण प्रथम, रामावि जीवणदेसर के नाथाराम सारण द्वितीय, रामावि बनड़ा की रितू तृतीय, कक्षा नौ में चूरू एकेडमी उमावि के रोबिन यादव प्रथम, सरस्वती शिक्षण संस्थान चुबकिया ताल के प्रीतम कुमारी द्वितीय विकास दिव्याराज शिक्षण संस्थान भलाऊ ताल के गणेशसिंह तृतीय, कक्षा आठ में राउप्रावि ढाणी रणवा की कुमारी भूमिका प्रथम, राउप्रावि ढाणी छोटी के मुकेश द्वितीय राउप्रावि नूंआ की तारामणी तृतीय रही। इसी प्रकार कक्षा सात के स्तर पर राउप्रावि तारानगर की कुमारी अस्मिन बानो प्रथम, सर्वोदय विद्यापीठ चूरू की मनीषा सेन द्वितीय आदर्श विद्या मंदिर उमावि कातर छोटी के सुभाष लींबा तृतीय, कक्षा छह में राजकीय बालिका उप्रावि नाकरासर की कुमारी दिव्या स्वामी प्रथम, सरस्वती शिक्षण संस्थान चुबकिया ताल के लोकेश कुमार जांगिड़ द्वितीय रहे।