निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित, नोटिस दिया
सिद्धमुख | बीसीएमओडॉ. शिवशंकर जांगिड़ ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कृष्णा, शकुंतला, पुष्पा देवी डॉ. विजय पचार अनुपस्थित थे। प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में मिली शिकायत के आधार पर निरीक्षण किया गया। जांगिड़ ने उपस्थिति रजिस्टर में सभी की उपस्थिति काटकर अनुपस्थित अकिंत किया। कारण बताओ नोटिस जारी किया।