सिद्धमुख-दयावड़ सड़क के सुधरेंगे हालात
सिद्धमुख. सिद्धमुखदयावठ रोड के बदतर हालात अब जल्द सुधरेंगे। मार्ग पर गुड़गाववाली मंदिर तक मंदिर से मुख्य बाजार तक सीसी सड़क बनाई जा रही है। सड़क बनने के बाद यहां रहने वाले कीचड़ गडडों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। काफी समय से यहां सड़क की बेहद जरूरत थी। कई बार लोगों ने सीसी सड़क की मांग उठाई थी। सड़क बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मिट्टी डाली जा रही है।