पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीतों पर छात्राओंं ने दी प्रस्तुतियां

गीतों पर छात्राओंं ने दी प्रस्तुतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयलोहिया गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक एवं साहित्यक सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ।

छात्र संघ, युवा विकास केंद्र महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत हुए कार्यक्रम में शुक्रवार को छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। युगल नृत्य प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। समापन समारोह में प्राचार्य डा. बेला भनोत ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ ही अन्य गतिविधियों में सहभागिता निभानी चाहिए। युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम सुमन सिहाग ममता सोनी, द्वितीय पूजा बशीर रेखा प्रजापत, तृतीय किरण सोनी निकिता सोनी, एकल नृत्य में प्रथम पूजा बशीर, द्वितीय चंदा सोनी तृतीय मंधुबाला पांडे रेखा प्रजापत रही। संचालन मनीषा मंजू ने किया।

श्योरानरहा प्रथम

सिद्धमुख|एनएमलॉ काॅलेज हनुमानगढ में हुई अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के कुश्ती में एसबीएन कॉलेज सिद्धमुख विजेता रहा। कॉलेज के छात्र नवीन श्योराण ने कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त किसर। छात्र का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया गया।

रतनगढ़. सांस्कृतिककार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।

रतनगढ़. राजकीयलोहिया गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।