- Hindi News
- नाबालिग बच्ची छह दिन बाद कानोता से बरामद
नाबालिग बच्ची छह दिन बाद कानोता से बरामद
नाबालिग बच्ची छह दिन बाद कानोता से बरामद
सिकंदरा| सिकंदराथाना क्षेत्र के देवरी गांव से छह दिन पहले बहला-फुसलाकर ले जाई गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने घटना के छह दिन में ही कानोता (जयपुर) से बरामद कर लिया। मामले के आरोपी अभी फरार हैं। थाना प्रभारी शिवनारायण यादव ने बताया कि 22 सितंबर को देवरी निवासी एक जने ने मामला दर्ज कराया था कि आरोपी पीलिया निवासी राजूराम बैरवा तथा उसका एक अन्य साथी 21 सितंबर को भैंस चराने गई उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले गए।
अवमानना का वाद दायर करेंगे कुक कम हेल्पर
दौसा| मिडडे मील वर्कर्स यूनियन के जिला संयोजक माधोलाल सोनी ने कहा कि राप्रावि भंडाना में कार्यरत कुक कम हेल्पर भौंरी देवी शर्मा राउप्रावि मलारना में कार्यरत कुक कम हैल्पर ज्यानकी देवी के पास उच्च न्यायालय का स्थगन आदेश होने के बाद भी प्रधानाध्यापक द्वारा इनको काम से हटा दिया। उन्होंने बताया कि दोनों प्रधानाध्यापकों के खिलाफ मिड डे मील वर्कर्स यूनियन उच्च न्यायालय के अवमानना का वाद दायर करेगी। यह फैसला मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।