खटाई में पड़ गई आवास योजना
सिकंदरा | राज्यसरकार द्वारा आवासन मंडल के माध्यम से सिकंदरा कस्बे में गरीबों के लिए प्रस्तावित घरोंदा योजना कागजों में ही दफन होकर रह गई। करीब छह साल पहले हुए सर्वे के बाद प्रशासन द्वारा इस ओर कोई कदम नहीं उठाने से यह मामला खटाई में पड़ गया। आवासन मंडल के प्रयासों से राज्य सरकार ने करीब छह साल पहले मंडल की ओर से गरीबों के लिए स्वीकृत घरोंदा योजना में सिकंदरा का चयन किया था। इसके लिए मंडल के सदस्य इंजीनियरों ने सिकंदरा कस्बे में नले वाले बालाजी के पास भूमि का अवलोकन कर सर्वे भी किया, लेकिन इसके बाद कोई कार्रवई नहीं हुई।