पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्या समाधान के िलए रोष जताया कर्मचािरयों ने

समस्या समाधान के िलए रोष जताया कर्मचािरयों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीनिगम के तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर कर्मचारियों ने सिकंदरा कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एईएन को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। इस दौरान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गुर्जर, महामंत्री सीताराम सैनी, सिकंदरा अध्यक्ष विश्राम गुर्जर, प्रेमसिंह, मुकेश सैनी, राकेश जांगिड़, अब्दुल खान, राधेश्याम मीणा, पूरणमल बैरवा सहित अन्य ने एईएन को ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों के आईडी मेडिकल कार्ड बनवाने, उचित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने, कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर में लगवाने, सभी जीएसएस का मेंटिनेंस करवाने तथा स्टोर यार्ड में गार्ड लगाने की मांग रखी। इस पर एईएन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।