बहलाकर ले जाई गई लड़की बरामद
सिकंदरा| पुलिसने एक माह पहले अगावली गांव से बहला-फुसलाकर ले जाई गई एक लड़की को दौसा से दस्तयाब कर लिया।
थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था कि 4 नवंबर को रामचरण मीणा निवासी गोपालपुरा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया।
इस मामले में पुलिस ने टावर लोकेशन तथा मुखबिर की सूचना पर लड़की को दौसा से दस्तयाब कर लिया। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।