- Hindi News
- नई बीएसआर दरों से होगा िजले में भवनों का निर्माण
नई बीएसआर दरों से होगा िजले में भवनों का निर्माण
पीडब्ल्यूडीने दौसा जिले के भवन निर्माणों के लिए नई बीएसआर दर मंजूर कर दी है। कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रयासों से मंजूर हुई नई दरों से ही अब जिले में भवनों का निर्माण होगा। इससे कांट्रेक्टरों को जहां लाभ मिलेगा वहीं भवन निर्माण की क्वालिटी में भी सुधार होगा।
जिला कांट्रेक्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया कि पीडब्लयूडी द्वारा दौसा जिले को छोड़कर शेष स्थानों पर पहले ही वर्ष 2013 2014 की बीएसआर दरें लागू कर दी थी, लेकिन दौसा जिले में वर्ष 2012 की ही बीएसआर दरें चलने से भवन निर्माण बनाने वाले कांट्रेक्टरों को बढ़ती महंगाई तथा मैटेरियल के दामों में हो रही बढ़ोतरी को लेकर परेशानी का सामना करना करना पड़ रहा था। इसे लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन की ओर से लगातार वर्ष 2014 की बीएसआर दर लागू करने की मांग की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इसे लेकर कांट्रेक्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कमवीर कटेवा तथा जिलाध्यक्ष अशोक पारीक ने विभाग के मंत्री तथा चीफ इंजीनियर से मुलाकात कर शीघ्र दौसा जिले मे वर्ष 2014 की बीएसआर दरें लागू करने की मांग की।
इस पर विभाग ने दौसा जिले के लिए भवन निर्माण के लिए वर्ष 2014 की नई बीएसआर दर लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि नई दरें लागू होने से जहां कांट्रेक्टरों को लाभ मिलेगा वहीं जिले में होने वाले निर्माण की क्वालिटी में और भी सुधार होगा। पारीक ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की दरें अन्य विभागों में भी लागू होती है। ऐसे में नई दरों से अन्य विभागों में कार्य करने वाली कांट्रेक्टरों को भी लाभ मिलेगा। नई बीएसआर दरें लागू करवाने पर कांट्रेक्टरों ने प्रदेशाध्यक्ष कटेवा तथा जिलाध्यक्ष अशोक पारीक का आभार जताते हुए अभिनंदन का निर्णय लिया।