पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता

सिकराय | अतिरिक्तजिला कलेक्टर ने तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों एवं घायलों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 7.42 लाख की स्वीकृति जारी की है। तहसीलदार मूलसिंह राजावत ने बताया कि मृतक तेजसिंह गुर्जर, हंसराज गुर्जर निवासी पीपलकी, अमरीदेवी कुम्हार निवासी करोड़ी, मुकेश शर्मा निवासी डूंगर सिकराय, लालाराम कोली निवासी कालवान, प्यारेलाल बैरवा निवासी मोरेड़, कमलसिंह गुर्जर निवासी सिकंदरा, रघुवीर गुर्जर निवासी टोरड़ा, लखनलाल महावर निवासी कारौली, शुभम सैनी निवासी सिकराय, हरसहाय गुर्जर निवासी गुर्जर सीमला, प्रकाशचंद मीणा निवासी नांदरी के परिजनों को सहायतार्थ 50-50 हजार की सहायता राशि मंजूर की है। उन्होंने बताया कि गंभीर घायल पांची देवी बैरवा निवासी करोड़ी, जयप्रकाश महावर, कमलेशदेवी गुर्जर, अमित गुर्जर, अंजू गुर्जर निवासी सिकंदरा, जगदीश गुर्जर निवासी मानपुर, ललिता योगी, रवीना योगी, खेमलता योगी, रिंकू योगी निवासी सीकरी, रामकेश मीणा निवासी गुमानपुरा, झूमादेवी मीणा निवासी डौलीका, मानसिंह बैरवा निवासी लीखली, नंदकिशोर पारीक निवासी पीलवा खुर्द को 10-10 हजार तथा सामान्य घायल शंभुदयाल नावरिया को 2500 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।