दौसा। सिकंदरा पुलिस ने गंगापुर से चुराई एक बोलेरो को नाकाबंदी के दौरान पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गंडरावा में दुर्घटना के बाद बोलेरो को भगाकर ले जा रहे थे।
थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि 10 फरवरी को गंगापुर से एक बोलेरो गाड़ी चोरी हुई थी। जिसकी 11 फरवरी को वहां थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को नाकाबंदी के दौरान पुलिस को सूचना मिली की एक बोलेरो गंडरावा में एक दुर्घटना के बाद तेज गति से निकली है।
इस पर पुलिस ने पीछा कर झींझण के समीप गाड़ी को रुकवाया तथा इसके सवार आरोपी राजेंद्र मीणा निवासी लोदा थाना गढ़मोरा तथा भगवान सहाय गुर्जर निवासी टोरड़ा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में गंगापुर से बोलेरो चुराना कबूल किया है। वे गांवों में इसे बेचने की फिराक में घूम रहे थे। इनसे और भी वारदातें खुलने की संभावना है। आरोपी भगवान सहाय के खिलाफ सिकंदरा थाने में अन्य मामले भी दर्ज हैं।
बोलेरो की टक्कर से एक की मौत
दौसा | नेशनलहाइवे 11 पर कालाखो के समीप गुरुवार शाम को बोलेरो की टक्कर से एक जने की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार छाजूराम बैरवा (50) पैदल जा रहा था। तभी बोलेरो की टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस आईजेएम की एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विस्फोट से भेड़ मरी (दौसा ग्रामीण) : ग्रामप्रेमपुरा में गुरुवार शाम खेत में चरते समय विस्फोट के संपर्क में आने पर एक भेड़ के चिथड़े उड़ गए।