पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापारिक रंजिश में देशी कट्टे से फायर

व्यापारिक रंजिश में देशी कट्टे से फायर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकंदरा। गुढ़लिया गांव में गुरुवार की शाम व्यापारिक रंजिश को लेकर बाइक सवार युवकों ने एक ई-मित्र संचालक के पति पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। निशाना चूकने से गोली संचालक के कान के पास से निकल गई। हड़बड़ाहट में बाइक सवार युवक बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाइक को तोड़ दिया। मौके से पुलिस ने चार कारतूस बरामद किए

शाम 7 बजे गुढ़लिया में ई-मित्र केंद्र संचालक का पति यतेन्द्र झालानी केंद्र पर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार आए कुछ युवकों ने उतरते ही झालानी पर देशी कट्टे से फायर कर दिया। लेकिन निशाना चूक जाने के कारण गोली उनके कान के समीप से गुजर गई। घटना के दौरान बाइक सवार हड़बड़ाहट में बाइक छोड़कर भाग गए। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने बाइक को तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
प्रथम दृटया पुलिस इसे व्यापारिक रंजिश मान रही है। झालानी ने बताया कि गांव में अवैध चल रहे मित्र को लेकर उसने 8 दिन पहले कलेक्ट्रेट में शिकायत की थी। इसे लेकर गुरुवार की दोपहर कुछ युवक उनके केंद्र पर आए और शिकायत को लेकर परिणाम भुगतान की चेतावनी देकर गए थे। ऐसे में इस घटना को उन्हीं युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस मौके से बदमाशों की बाइक उठाकर थाने ले गई।

कुएंं में मिला शव

सिकंदरा | गांवड़ी गांव में एक दिन पहले खेत पर सिंचाई के लिए गए एक किसान का शव कुएंं में मिला है। सुबह ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इस संबंध में परिजनों ने मानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। गांवड़ी निवासी मलखान गुर्जर उम्र 55 वर्ष एक दिन पहले अपने खेत में सिंचाई के लिए घर से निकला था।
वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश किया। बाद में शव कुए में मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची मानपुर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। सिंचाई के दौरान पैर फिसलकर कुए में गिरने से किसान की मौत हो गई।

दुर्घटना में अध्यापक घायल (सैंथल) : बासड़ी बाइपास के समीप जीप से गिरकर एक अध्यापक घायल हो गया। पुलिस के अनुसार अजय कुमार परेवा दौसा से जीप में गोला का बास स्कूल जा रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ।