पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुलासा हुआ तो शीघ्र आंदोलन

खुलासा हुआ तो शीघ्र आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | दौसा (ग्रामीण)

राणोलीके समीप पेड़ पर लटके मिले शव के मामले में 10 दिन बाद भी पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया। लोगों ने बैठक कर हत्या का शीघ्र खुलासा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रभुदयाल मीना, रामकिशोर, जैना राम, रामप्रसाद कैलाशचन्द्र मीना ने बताया कि पुलिस ने हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया था, लेकिन दस दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। प्रभाती लाल मीना, महेन्द्र जैमन, प्रहलाद, किशनलाल मीना कमलेश मीना ने बताया कि सभी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध करा दिए, लेकिन आरोपियों से पूछताछ नहीं हुई। दस दिन बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त के बाहर है, जो गलत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही मामले का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। सिकंदरा थानाधिकारी शिवनारायण का कहना है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही आरोपियों को गिफ्तार कर लिया जाएगा।

सात माह पूर्व 80 लाख में बनाई सड़क उखड़ी, ग्रामीणों ने जताया रोष

दौसा(ग्रामीण) | नाबार्डयोजना के तहत ग्राम भेडोली से तलावड़ा तक सात माह पूर्व ही 80 लाख की लागत से बनाई सड़क घटिया निर्माण सामग्री के चलते उखड़ गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। ग्रामीणों ने सड़क उखड़ने की सूचना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ठेकेदार को देकर मौके पर बुलाने की मांग की। लेकिन सूचना के बाद भी अधिकारी ठेकेदार मौके पर नहीं पहुंचे, जिसके चलते लोगों में रोष व्याप्त हो गया। बद्री प्रसाद मीना, रामकिशोर मीना, रूपनारायण मीना, कजोड़मल मीणा ,घासीलाल मीना बताया कि पचास वर्षों से सड़क बनाने की मांग करने के बाद बडी़ मुश्किल से गांव में होकर सड़क बनी थी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में डामर का उपयोग कम लिया गया तथा रोलर से कुटाई नहीं की। भोजराज ने बताया कि निर्माण के दौरान मापदंडों का ध्यान नहीं रखा गया। पुलियां की दीवारें भी गिरने लगी है। ग्रामीणों ने बताया सात दिन पहले ही ठेकेदार ने पेचवर्क कर दिया था, लेकिन फिर उखड़ गई। पीडब्ल्यूडी के एईएन मोहनलाल मीणा का कहना है कि निर्माण कार्य मापदंडों के अनुसार ही मौके पर मौजूद रहकर कराया गया था। सड़क गारंटी अवधि में है।

दौसा (ग्रामीण). घटियानिर्माण से उखड़ी सड़क पर प्रदर्शन कर विरोध जताते ग्राम