दुब्बी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रेटा बस स्टैंड के समीप शनिवार सुबह 5 बजे टैंकर के पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे एक जना गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दौसा से सिकंदरा की ओर जा रहे टैंकर के पीछे चल रहा ट्रेलर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर टैंकर के टक्कर मार दी, जिससे ट्रेलर में सवार नारायण सिंह रावत पुत्र हुकम सिंह निवासी मुहमी गगवाना अजमेर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
ग्रामीणों ने बताया की जोरदार धमाके की साथ आवाज आई। दुर्घटना के बाद भीड़ एकत्र हो गई। ट्रेलर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
महिला लापता (दौसा) : सदर थाना इलाके के ग्राम महेश्वरा खुर्द से एक महिला लापता हो गई। पुलिस के अनुसार विनोद कुमार मीणा ने बताया कि उसकी पत्नी मंजू देवी गुरुवार को घर से बिना बताए कहीं चली गई। इस संबंध में उसने गुमशुदगी दर्ज कराई है।
दुब्बी. हाइवेपर ग्राम रेटा बसस्टैंड के समीप दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर।