स्वयंसेवक संघ की ओर से हुई सद्भावना संगोष्ठी
राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि धर्मांतरण का प्रमुख कारण सामाजिक भेदभाव छुआछूत है।
प्रांत प्रचारक निम्बाराम ने यह बात रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित सद्भावना संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि विभिन्न जातियों में बंटा समाज हिन्दू के नाते एक है। यदि समाज एकजुटता से जाग्रत रहेगा तो देश खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि सबको मंदिर में प्रवेश मिले, समान पानी भरने का स्थान हो तथा सब के लिए समान श्मशान हो इन तीन बातों की ओर हमें ध्यान देना होगा। उन्होंने सभी जाति बिरादरियों को एक होकर एक सूत्र में बांधकर हिन्दू समाज को आगे ले जाने की बात कही। समारोह में संत रामशिरोमणि दास महाराज ने हिन्दू समाज को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला प्रचारक सतीश कुमार, सह जिला कार्यवाह मोतीलाल, जिला ग्राम विकास प्रमुख रामचरण, तहसील कार्यवाह महेश पालीवाल, सामाजिक समरसता प्रमुख ताराचंद, ओमप्रकाश सैनी, सुरेन्द्र जांगिड़, रामविलास मरियाड़ा, रतन जोशी, रायसिंह गुर्जर, अशोक प्रजापत, नरेन्द्र सैनी, संजय सैनी सहित अन्य मौजूद थे।