पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे पर ट्रक की टक्कर से पिकअप ड्राइवर की मौत

हाइवे पर ट्रक की टक्कर से पिकअप ड्राइवर की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदराना |बस्सी थानाइलाके में जयपुर रोड पर लक्ष्मीपुरा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार सुबह तीन वाहनों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में ट्रक की टक्कर पिकअप ड्राइवर की मौत हो गई तथा खलासी घायल हो गया।जटवाड़ा चौकी प्रभारी महेशचंद शर्मा ने बताया कि हाइवे पर सड़क का काम चलने से एक तरफा यातायात था। लक्ष्मीपुरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने पिकअप के टक्कर मार दी। इससे पिकअप के तीन टुकड़े हो गए। दुर्घटना में पिकअप ड्राइवर बबलू पुत्र रामजीलाल सैनी (31) निवासी नंदेरा की मौके पर ही मौत हो गई तथा खलासी भोलाराम सैनी निवासी डाबर की ढाणी सिकंदरा घायल हो गया। इस बीच पिकअप के पीछे जा रही कार अनियंत्रित होकर भी पिकअप से जा भिड़ी, लेकिन कार में सवार लोगों के चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल भोलाराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया।