पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्राॅली को टक्कर मार ट्रक पलटा, एक मरा

ट्राॅली को टक्कर मार ट्रक पलटा, एक मरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर-आगरानेशनल हाइवे पर रविवार तड़के पीलोड़ी स्टैंड पर एक ट्रक ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मारने के बाद पलट गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रॉली के पहिए निकलकर हाइवे के दूसरी तरफ से रही रोडवेज बस से टकरा गए, लेकिन बस चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। इसी दौरान भरतपुर की ओर रही एक बस चालक ने भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक देखने के बाद स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर पर चढ़ गई। गुस्साए यात्रियों ने बस चालक की धुनाई कर दी।

सुबह करीब 5:30 बजे पीलोड़ी बस स्टैंड पर ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रॉली ट्रक पलट गए तथा ट्रॉली के पहिए निकलकर सिकंदरा की ओर से रही रोडवेज बस से टकरा गए, लेकिन चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया। इधर ट्रॉली के नीचे दबने से ट्रैक्टर चालक पूरण मीणा 35 निवासी गढ़ मेढ़ी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए 108 की सहायता से राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। एंबुलेंसकर्मी पूरण सिंह कृष्णकुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल में चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले भरतपुर की ओर से रही एक बस चालक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को देख स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस लहराती हुई डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे यात्रियों की सांसें थम गई।

मानपुर. पीलोड़ीके समीप पलटा ट्रक।