दौसा | नेशनल हाइवे 11 स्थित भांडारेज मोड़ पर बुधवार शाम को रोडवेज की मिनी बस ट्रक में भिड़ंत हो गई। इससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। बस दौसा से बहरावंडा जा रही थी।
मोड़ पर भांडारेज की ओर घूमते समय सिकंदरा की ओर से रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
इससे बस में सवार सीताराम बैरवा, मनीष सैनी, देवी सिंह राजपूत रामधन सैनी निवासी बहरावंडा, हजारीलाल शर्मा, राकेश मीणा, नवरतन शर्मा निवासी गोठड़ा, रामलाल महावर कमलेश महावर निवासी गढ़, रवि शर्मा निवासी देवनवाड़ा, रामजीलाल बैरवा अट्टा लाडपुरा, महेश सैनी भांडारेज, मिथुन शर्मा राणोली, किशनलाल मीणा गुमानपुरा, रामराज गुर्जर निवासी भोंडवाड़ा घायल हो गए। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच खड़े रहने से कुछ यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने वाहनों को एक तरफ से निकाला। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर रास्ता सुचारू किया।
जीएसएससे चोरी के मामले में एक पकड़ा
दौसा | बिजोरीजीएसएस से ट्रांसफार्मर सामान चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बिजोरी जीएसएस से चोरी के मामले में जगदीश मीणा निवासी राहुवास को जयपुर केंद्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। जीएसएस से ट्रांसफार्मर सामान चोरी के मामले में 13 जून को कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था।
दौसा. भांडारेजमोड़ पर ट्रक रोडवेज की मिनी बस की भिड़ंत में घायलों को जिला अस्पताल में लाते लोग।