बालाहेड़ी अस्पताल से कंप्यूटर चोरी
बालाहेड़ी | यहांबालाहेडी़ स्थित अस्पताल का ताला तोड़कर सोमवार रात को कंप्यूटर सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
थानाप्रभारी मनोहरलाल मीना ने बताया कि चिकित्सक राजकुमार शर्मा ने मामला दर्ज कराया कि सोमवार रात अज्ञात चोर अस्पताल का ताला तोड़कर कम्प्यूटर, प्रिंटर, मॉनीटर, कीबोर्ड डाटा कार्ड सहित अन्य सामान चुरा ले गए।
आरोपीगिरफ्तार
सिकंदरा | पुलिसने एक माह पहले अगावली गांव से बहला-फुसलाकर ले जाई गई लड़की के मामले में आरोपी को सिकंदरा चौराहे से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि 10 नवंबर को अगावली निवासी लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था कि 4 नवंबर को आरोपी रामचरण मीणा निवासी गोपालपुरा उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रामचरण मीणा को सिकंदरा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।