- Hindi News
- धौलपुर से अवैध खनन कर लाए पत्थरों के तीन ट्रक जब्त
धौलपुर से अवैध खनन कर लाए पत्थरों के तीन ट्रक जब्त
जयपुर-आगरानेशनल हाइवे पर गुरुवार को खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से पत्थर भरकर सिकंदरा ले जा रहे तीन ट्रकों को जब्त किया है।
खनिज विभाग सर्वेयर सोनू अवस्थी ने बताया कि सुबह विभाग के कार्यदेशक मुकेश पुनिया के नेतृत्व में टीम ने मानपुर थाने के बाहर कार्रवाई कर अवैध रूप से बिना रवन्ना रायल्टी कटवाए धौलपुर के पहाड़ों से अवैध रूप से लाए गए पत्थरों से भरे तीन ट्रकों को जब्त करने की कार्रवाई की गई। ट्रकों में करीब 75 टन पत्थर भरा हुआ था। सर्वेयर अवस्थी ने बताया कि कालवान-सीकरी में भी अवैध खनन को लेकर टीम हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर ले जाने वाले पत्थर मोरम की जांच कर रही है। इसके बाद अवैध रूप से खनन करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
सड़ककिनारे मिला छह माह का भ्रूण
गीजगढ़|जहांगीरियागांव के टोरड़ा रोड पर बुधवार शाम सड़क किनारे एक छह माह भ्रूण बरामद हुआ है। पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। भ्रूण मिलने की सूचना मिलने पर यहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी हरिराम मीना ने भ्रूण को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल गीजगढ़ में पोस्टमार्टम कराया। अस्पताल के डॉ. रामकृपाल मीना ने बताया कि भ्रूण छह माह के लड़के का था।