पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मधुमक्खियों के हमले में 8 जख्मी

मधुमक्खियों के हमले में 8 जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा | ग्राम मांगाभाटा में सोमवार सुबह मधुमक्खियों के हमले में चार बच्चों सहित आठ जने घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया। मांगाभाटा में कुछ लोग बाजरे के खेत में होकर रहे थे। इस दौरान नीम के पेड़ में लगे छाते से मधुमक्खियां उड़कर आई मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
इससे पुष्पा (10), नवीन (4), पृथ्वीराज (6), चेतराम (10), राजेश मीणा (27), भागोती देवी, रामोती देवी लाली देवी घायल हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चारों बच्चों को भर्ती कर लिया, जबकि अन्य का इमरजेंसी में उपचार किया गया। दोपहर बाद बच्चों को भी छुट्टी दे दी।

नाबालिग का अपहरण

दुब्बी | पुलिस चौकी क्षेत्र की एक नाबालिग के अपहरण का मामला सोमवार को सिकंदरा थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार देवरी निवासी पप्पूराम ने बताया कि 21 सितंबर को भैंस चरा रही नाबालिग को कानोता निवासी राजू बैरवा अपहरण कर ले गया।