सिकंदरा| कस्बे की राजोरिया ढाणी में रास्ते के विवाद के लिए दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें दोनों पक्षों के 8 जने घायल हो गए, जिन्हें राजकीय अस्पताल सिकंदरा में भर्ती कराया। इनमें से डाक्टरों ने दो जनों को दौसा रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाने में मामले दर्ज कराए हैं।
थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि ढाणी में बाबूलाल सैनी कजोड़ीदेवी सैनी के पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया। झगडे़ में दोनों पक्षों के हीरालाल सैनी, आनंदीदेवी सैनी, गोमादेवी सैनी, भूरीदेवी सैनी, धन्नीदेवी सैनी, भोतीदेवी सैनी, लच्छीदेवी सैनी साधुराम घायल हो गए। जिन्हें राजकीय अस्पताल में भर्ती कराने पर डाॅक्टरों ने हीरालाल सैनी भौतीदेवी को दौसा रेफर कर दिया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में बाबूलाल सैनी निवासी डाबर ढाणी ने रामदयाल, रिंकू, धन्नी, भौतीदेवी, विष्णु, नाथूलाल तथा भोल्या के खिलाफ तथा कजोड़ीदेवी सैनी निवासी राजोरिया ढाणी ने हीरालाल, लल्लूराम, रामअवतार, किशन, बाबूलाल, कमलेश के खिलाफ थाने में मामले दर्ज कराए हैं।