पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेतों में ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी

खेतों में ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपके लीखली गांवड़ी गांवों में खेतों पर लगे बिजली ट्रांसफार्मरों से रविवार रात चोर बिजली लाइन फाल्ट कर तेल सहित सामान चुराकर ले गए। सुबह खेतों में खुले पड़े ट्रांसफार्मरों को देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने रोष जताया तथा बिजली निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने रात को इन गांवों मे रणजीत सिंह, भजनलाल, रामकिशन गुर्जर, जगराम तथा किशनलाल गुर्जर के खेतों पर लगे थ्री फेज बिजली ट्रांसफार्मरों की लाइन फाल्ट कर खेतों में गिरा दिया तथा ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर उसमें से तांबा ऑयल चुराकर ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे लोगों ने ट्रांसफार्मरों को नीचे गिरे तथा सामान फैला हुआ देखा तो किसानों को सूचना दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि आए दिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। लोगों का कहना था कि चोरी के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लेने के लिए भी निगम अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते है। ग्रामीणों ने निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को इसकी सूचना दी तथा कार्रवाई की मांग की।

एक सप्ताह में तीन जगह वारदात

पापड़दा| एक सप्ताह में तीन जगहों से चोरों ने ट्रांसफार्मरों से ऑयल तांबा चोरी करने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि गत सप्ताह पापड़दा की मेदावत ढाणी, खवारावजी की धुंधाडिय़ा ढाणी सोमवार रात को हापावास की बान्यावाली कोठी से थ्री फेज ट्रांसफार्मर से ऑयल तांबा चोरी कर ले गए। रामकेश हापावास ने बताया कि भगवान सहाय मीणा के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से सोमवार रात चोर ऑयल तांबा चोरी कर ले गए। निगम के जेईएन महावीर गुर्जर ने बताया कि थ्री फेज के एक ट्रांसफार्मर से 20 से 25 हजार रुपए के कॉपर निकाल ले जाते हैं। किसानों को नई डीपी देने में 15 से 20 दिन लग जाते हैं। वाहन किराया तो किसानों को ही भुगतना पड़ता है।

पापड़दा. चोरीके बाद बिखरा ट्रांसफार्मर।

सिकंदरा. ट्रांसफार्मरसे चोरी के बाद फैला सामान। इससे लोगों में रोष है।