पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत

दौसा | सर्वब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मिश्रा के दौसा आगमन पर महासभा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवचरण भंडाना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मिडवे पर साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारी जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष ने अपने दौसा प्रवास के दौरान आगामी कार्य योजना के बारे में चर्चा की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में महासभा की जिला इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। महासभा के जिलाध्यक्ष ऋषभ शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जौंण, संयुक्त मंत्री अशोक व्यास, युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष अशोक खेड़ला, विष्णु शर्मा, राजेश शर्मा, रामबाबू शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज एवं सुशील त्रिवेदी थे।

राजपूतसमाज करेगा प्रतिभाओं का सम्मान

सिकंदरा | राजपूतसभा की ओर से समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इसे लेकर राजपूत सभा की बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे बींदरवाड़ा में आयोजित होगी। सभा के अध्यक्ष मानसिंह बींदरवाड़ा ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर चर्चा की जाएगी।