पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करूंगा

जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी करूंगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ओड़ के जिलाध्यक्ष बनने पर खुशी जताई

दौसा (ग्रामीण) | रामजीलालओड़ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। लवाण ब्लाक कार्यालय पर शुक्रवार को अध्यक्ष हरिनारायण बुंदेला, महेंद्र गांगड्या, जटाशंकर शर्मा, जिला परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामप्रसाद खानपुरा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाए तथा मिठाई बांटकर खुशी जताई। भांडारेज में राजीव गांधी पंचायत राज के जिलाध्यक्ष घनश्याम भांडारेज, पूर्व सरपंच मिट्ठूलाल सैनी, दुर्गालाल सैनी, बुद्धसिंह गुर्जर, रामधन सैनी, रामजीलाल, श्रवण लाल जैमन ने खुशी जताई।

सिकंदरा. कांग्रेसजिलाध्यक्ष बने रामजीलाल औढ़ को माला पहनाकर बधाई देते पूर्व मंत्री मुरारीलाल मीना पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश सहित अन्य नेता।

सिकंदरा | कांग्रेसके जिलाध्यक्ष बने रामजीलाल औढ़ ने कहा कि पार्टी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। जिलाध्यक्ष बने औढ़ के अपने निवास सिकंदरा पहुंचने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यहां पहुंचे लोगों ने माला साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया तथा पटाखे चलाकर मिठाई वितरित की। इस दौरान जिलाध्यक्ष औढ़ ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देशानुसार शीघ्र ही पार्टी की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी गठन में कार्यकर्ताओं की भावनाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष औढ़ ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाएंगे। इससे पहले औढ़ के जिलाध्यक्ष बनने पर पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री मुरारीलाल मीना, पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री रामकिशोर सैनी सहित अन्य ने माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। सिकंदरा में युवा नेता चंचल कसाना लोकसभा क्षेत्र महासचिव विक्रम मंडावर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर मिठाइयां वितरित की। औढ़ को जिलाध्यक्ष बनाने पर पूर्व पंस मुकेश जैन, कमल जैन, पूर्व वार्ड पंच मानसिंह राजा, सुनील बैंसला सहित अन्य ने सिकंदरा गांव में बैक के सामने पटाखे चलाए।

खबरें और भी हैं...