पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लांसनायक हनुमनथप्पा की शहादत पर श्रद्धांजलि

लांसनायक हनुमनथप्पा की शहादत पर श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिकंदरा. लांसनायकहनुमनथप्पा की शहादत पर श्रद्धांजलि देते लोग।

सिकंदरा | छहदिन तक बर्फ के नीचे रहने के बाद शहीद हुए लांसनायक हनुमनथप्पा कोप्पड़ की शहादत पर शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक जताया तथा मानपुर रोड पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। हनुमनथप्पा की शहादत पर मानपुर रोड पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विक्रम, भाजपा के जिला मंत्री मुकेश, सुरेश, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामअवतार, प्रवक्ता आरपी सैनी, महामंत्री विपिन, उपाध्यक्ष मनोज रामगढ़, सर्व कुम्हार महासभा के जिलाध्यक्ष शक्तिसिंह, मरियाड़ा सरपंच महाराजसिंह, भाजयुमो के जिला मंत्री धारासिंह, भाजपा नेता मोहनलाल सहित अन्य ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसी प्रकार हनुमनथप्पा की शहादत पर पूर्व संसदीय सचिव ममता भूपेश, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल औढ़, युवा नेता चंचल, विक्रम सहित अन्य ने भी शोक जताया है।

खबरें और भी हैं...