शिकायतों का तुरंत होगा निबटारा: पाटीदार
सिकंदरा | मंगलवारको सिकंदरा में स्वागत के दौरान जन अभाव-अभियोग समिति के चेयरमैन श्रीकृष्ण पाटीदार ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान रामविलास मरियाड़ा, रामअवतार कसाना, जिला मंत्री मुकेश बासड़ा, सत्यनारायण जैमन, मंडल महामंत्री महावीर जैमन, विश्राम झींझण, ओमप्रकाश सैनी, मानसिंह बुर्जा, धारासिंह बासड़ा, रतनलाल जोशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सिकंदरा चौराहे पर पाटीदार दौसा विधायक शंकरलाल भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण शाहरा का स्वागत किया।
लाइनशिफ्टिंग के चलते आज बिजली बंद
दौसा| लाइनशिफ्टिंग कार्यों के दौरान बुधवार को फीडरों में बिजली कटौती रहेगी। पड़ासोली फीडर में सुबह 11 से 12 बजे तक, सिविल लाइन फीडर में 11 से 12, होदायली फीडर में 10 से शाम 5 बजे एवं बापी फीडर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पड़ासोली, सिविल लाइन, बाण गंगा, कालोता, पुरोहितों का बास, चौरड़ी, नाभावाला, हबीबवाला, रीको, बापी, नांगल बैरसी में बिजली बंद रहेगी।