चरागाह भूिम की फिर से गिरदावरी की मांग
सिकंदरा| गांवड़ीगांव में चरागाह पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर राजस्व अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर चरागाह भूमि की फिर से गिरदावरी करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव की 200 बीघा चरागाह भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। यहां फसल खड़ी होने के बाद भी इसकी सही प्रकार से गिरदावरी नहीं की गई। यहां मात्र 10 बीघा में ही फसल दिखाई गई है। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों से उच्च अधिकारियों को मौके पर भेजकर गिरदावरी करवाने की मांग की है।