- Hindi News
- आरडी गर्ल्स महाविद्यालय में छात्राओं ने की सफाई
आरडी गर्ल्स महाविद्यालय में छात्राओं ने की सफाई
भरतपुर. राजकीयआरडी गर्ल्स महाविद्यालय में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्राचार्य डॉ. एके बंसल की अध्यक्षता में सफाई कार्य एवं व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नोडल प्रभारी उषा अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता अभियान घरों के साथ-साथ अपने आसपास के परिवेश को साफ रखने की भावना को बढ़ाने वाला अभियान है। तभी देश स्वस्थ समृद्ध एवं खुशहाल बनेगा। उपाचार्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान द्वारा कचरे एवं मलबे को प्रभावी ढंग से हटाया जाए ताकि शहर का सौंदर्य निखर सके। इस अवसर पर छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने महाविद्यालय के विभिन्न स्थलों पर झाडू लगाकर सफाई की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं स्टाफ मौजूद था।
इधर आनन्द विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में स्वच्छता सप्ताह अभियान के अंतर्गत स्वच्छता सप्ताह मनाया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में सफाई की गई। बच्चों ने विद्यालय परिसर सहित आसपास के इलाके में झाडिय़ों,घास फूस,बबूल अतिरिक्त पत्थरों को हटा कर सफाई की। व्यवस्थापक डॉ.ओमकारानंद सचिव हेमेंद्र सिनसिनवार आदि ने बच्चों को सफाई का महत्व बताया।
इधर नेहरू युवा मंडल समिति नगला बरताई एवं सरवती बाल निकेतन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राएं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की तख्ती लेकर चल रही थीं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्कूल प्रांगण आसपास क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। गांव में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी में अध्यक्ष सुरेश सिनसिनवार ने जन-धन योजना आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बृजकिशोर शर्मा, राजवीर सिंह, राय सिंह, सतेन्द्र सिंह, पुष्पेंन्द्र सिंह, राजू सिंह, अजीत सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद थे।
सीकरी. कस्बे में सफाई करते सैनी समाज के लोग।
सीकरी में सैनी समाज ने दिया सफाई का संदेश
सीकरी. कस्बेके महात्मा ज्योतिबा फुले सैनी समाज सेवा समिति द्वारा कुंडका वास मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया। समिति के सदस्यों द्वारा मोहल्ले में जगह-जगह जाकर झाडू लगाई तथा कूड़े को एकत्रित कर बाहर फिंकवाया तथा मोहल्लेवासियों से स्वच्छ रहने की अपील की। सदस्यों ने नियमित सफाई करने को कहा। इस अवसर पर अध्यक्ष जय सिंह सैनी, प्रीतम सैनी, मागाराम सैनी, मोहन सैनी आदि मौ