पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीकरी में बिजली कटौती से परेशानी

सीकरी में बिजली कटौती से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकरी. कस्बेमें अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। विभाग द्वारा रोजाना दस घंटे से ज्यादा बिजली काटी जा रही है। कभी फाल्ट तथा कभी रखरखाव के नाम पर हो रही बिजली कटौती से घरेलू उद्योग धंधों पर विपरीत असर पड़ रहा है। दिन भर बिजली का आना-जाना लगा रहता है। कस्बेवासियों ने जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है।

गादौली.बिजलीका संकट लगातार एक सप्ताह से जारी है। ग्रामवासी करन सिंह यादव ने बताया कि लगातार एक सप्ताह से पूरी रात बिजली नहीं आई। डहरा फीडर से जुड़े दर्जनों गांव बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे। अर्द्ध वार्षिक परीक्षाएं होने के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।