सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
सीकरी | गांवझंझार निवासी एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला जरिए इस्तगासा थाने में दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार गांव झंझार निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि 26 दिसंबर 2014 को गांव के ही रवि, धर्मू , शिव, दौजी, विजय, सुनील, रोता, चरणी, रामसिंह ने उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया। गांव महाराजपुरा ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।