- Hindi News
- अग्रवाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह 15 मार्च को
अग्रवाल समाज का सामूहिक विवाह समारोह 15 मार्च को
भास्कर न्यूज | फतेहपुर सीकरी
अग्रोहाविकास समिति के तत्वावधान में अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन 15 मार्च को फिरोजाबाद में आयोजित होगा। सम्मेलन में अधिकाधिक युवक-युवतियों का विवाह कराने की दृष्टि से रविवार को समिति द्वारा कस्बा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, महेश चन्द, एससी अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राजमल अग्रवाल, विनोद सामरिया, अनुज मित्तल, नवीन सिंघल, नितिन आदि ने समाज के लोगों से संपर्क किया।